कक्षा 12 - भूगोल
- 1. मानव भूगोल
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 2. विश्व जनसँख्या
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 3. जनसँख्या संघटन
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 4. मानव विकास
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 5. प्राथमिक क्रियाएं
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 6. द्वितीयक क्रियाएँ
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 7. तृतीयक तथा चतुर्थक क्रियाएँ
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 8. परिवहन एवं संचार
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 9. अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. निम्न में से कौन सा बिन्दु वृद्धि को भली प्रकार से परिभाषित नहीं करता है?
a. वृद्धी परिवर्तन को इंगित करती है।
b. वृद्धी मात्रात्मक और मूल्य निरपेक्ष है।
c. धनात्मक अथवा ऋणात्मक हो सकती है।
d. केवल धनात्मक होती है।
उत्तर – d. केवल धनात्मक होती है।
प्रश्न 2. निम्न में से विकास का अर्थ क्या है?
a. ऋणात्मक अथवा धनात्मक होता है।
b. गुणात्मक परिवर्तन है जो मूल्य सापेक्ष होता है।
c. विकास उस समय होता है, जब मात्रात्मक परिवर्तन होता है।
d. समाज में किसी भी प्रकार का परिवर्तन
उत्तर – b. गुणात्मक परिवर्तन है जो मूल्य सापेक्ष होता है।
प्रश्न 3. आरम्भ में अनेक दशकों तक किसी देश के विकास के स्तर को निम्नलिखित में से किसके द्वारा मापा जाता था?
a. आर्थिक वृद्धि के रूप में
b. देश की बढ़ती साक्षरता के रूप में
c. बढती आधाभूत सुविधाओं के रूप में
d. शिक्षा के क्षेत्र में विकास के रूप में
उत्तर – a. आर्थिक वृद्धि के रूप में
प्रश्न 4. निम्नलिखित में से किस अर्थशास्त्री ने मानव विकास की अवधारणा का प्रतिपादन किया?
a. कैलाश सत्यार्थी
b. अमर्त्य सेन
c. मुहम्मद यूनुस
d. डा. महबूब-उल-हक
उत्तर – d. डा. महबूब-उल-हक
प्रश्न 5. निम्नलिखित में से कौन सा विकास का महत्वपूर्ण पक्ष नहीं है?
a. जीवन की गुणवत्ता का आनंद
b. स्वतंत्रताओं का भोग
c. अवसरों की उपलब्धता
d. यातायात के साधनों की उपलब्धता
उत्तर – d. यातायात के साधनों की उपलब्धता
प्रश्न 6. डॉक्टर महबूबउल हक़ के अनुसार निम्न में से क्या सभी प्रकार के विकास का केन्द्रबिन्दु है?
a. अवसंरचना
b. मनुष्य
c. शिक्षा पर बल
d. स्वतंत्रता
उत्तर – b. मनुष्य
प्रश्न 7. निम्नलिखित में से कौन सा बिन्दु डा. महबूबउलहक द्वारा वर्णित मानव विकास की ओर इंगित करता है?
a. ऐसा विकास जो लोगों के विकल्पों में वृद्धि करता है।
b. अवसंरचना का विकास
c. देश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक वृद्धि
d. शैक्षणिक सुविधाओं का विकास
उत्तर – a. ऐसा विकास जो लोगों के विकल्पों में वृद्धि करता है।
प्रश्न 8. निम्नलिखित में से क्या विकास का आधार भूत उद्देश्य नहीं है?
a. ऐसी अवस्थाएँ उत्पन्न करना जहाँ लोग सार्थक जीवन व्यतीत कर सके।
b. लोग स्वस्थ हों, अपने विवेक और बुद्धि का विकास कर सकें।
c. वे समाज में प्रतिभागिता करें और अपने उद्देश्यों को पूरा करने में स्वतंत्र हों।
d. जहाँ लोगों को कहीं भी घूमने की स्वतंत्रता हो।
उत्तर – d. जहाँ लोगों को कहीं भी घूमने की स्वतंत्रता हो।
प्रश्न 9. निम्न में से क्या, मानव विकास का महत्वपूर्ण केन्द्र बिंदु नहीं है?
a. संसाधनों तक पहुँच
b. स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच
c. शिक्षा तक पहुँच
d. विलासपूर्ण जीवन तक पहुँच
उत्तर – d. विलासपूर्ण जीवन तक पहुँच
प्रश्न 10. निम्नलिखित में से कौन से कारक लोगों के अपने आधारभूत विकल्पों को तय करने की अक्षमता तथा अस्वतन्त्रता के लिए उत्तरदायी है?
a. ज्ञान प्राप्त करने की उनकी अक्षमता
b. उनकी भौतिक निर्धनता
c. सामाजिक भेदभाव तथा संस्थाओं की अक्षमता
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – d. उपरोक्त सभी
प्रश्न 11. लोगों को सशक्त करने के लिए निम्नलिखित में से कौन सा बिंदु अति महत्वपूर्ण है?
a. बेहतर स्वासथ्य सुविधाएँ प्राप्त करना
b. सुशासन एवं लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यक्ता
c. प्रत्येक पीढ़ी को समान अवसरों की उपलब्धता
d. संसाधनों का सदुपयोग
उत्तर – b. सुशासन एवं लोकोन्मुखी नीतियों की आवश्यक्ता
प्रश्न 12. एक अशिक्षित बच्चा डॉक्टर बनने का विकल्प नहीं चुन सकता निम्र में से किसके कारण उसका विकल्प सीमित हो गया?
a. शिक्षा का अभाव
b. आर्थिक तथा सामाजिक पिछडापन
c. स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव
d. पारिवारिक इतिहास
उत्तर – a. शिक्षा का अभाव
प्रश्न 13. निम्नलिखित में से कौन सा मानव विकास से सम्बन्धित स्वास्थ्य सूचक चुना गया है?
a. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा
b. अच्छा स्वास्थ्य
c. स्वामथ्य सेवाओं पर किया गया कुल खर्च
d. शारीरिक संरचना
उत्तर – a. जन्म के समय जीवन प्रत्याशा
प्रश्न 14. संसाधनों तक पहुँच की माप निम्न में से किस प्रकार होती है?
a. क्रय शक्ति (अमेरिकी डॉलरों में)
b. प्रति व्यक्ति आय
c. देश की सकल आय
d. लोगों के रहने का स्तर
उत्तर – a. क्रय शक्ति (अमेरिकी डॉलरों में)
प्रश्न 15. निम्न में से कौन सा मापदण्ड मानव विकास में कमी को मापने के लिए प्रयुक्त नहीं होता है?
a. 40 वर्ष की आयु तक जीवित न रह पाने की संभाव्यता।
b. स्वच्छ जल तक पहुँच न रखने वाले लोगों की संख्या
c. अल्पभीर वाले छोटे बच्चों की संख्या
d. भवन की अनुपलब्धता
उत्तर – d. भवन की अनुपलब्धता
प्रश्न 16. निम्नलिखित में से किस देश का क्रम मानव विकास सूचकांक के अनुसार निम्र है?
a. श्रीलंका
b. भारत
c. टोबैगो
d. ट्रिनिडाड
उत्तर b. भारत
प्रश्न 17. प्रति व्यक्ति आय कम होने के बाद भी निम्र में से भारत का कौन सा राज्य है जो मानव विकास के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करता है?
a. पंजाब
b. हरियाणा
c. केरल
d. तिमलनाडू
उत्तर c. केरल
प्रश्न 18. निम्लिखित में से कौन सा देश मानव विकास के क्षेत्र में उच्च स्तर पर है?
a. नावें
b. डेन्मार्क
c. नीदरलैण्डस
d. आयरलैण्ड
उत्तर a. नावें
प्रश्न 19. निम्नलिखित बिन्दुओं पर विचार तथा उनका मूल्यांकन कीजिए एवं नीचे दिए गए विकल्पों में से इनके लिए उचित विकल्प चुनिए।
- उच्च मानव विकास समूह में 55 देश सम्मिलित हैं।
- लोगों और सुशासन में उच्चतर निवेश ने इस वर्ग के देशों को अन्य देशों से सर्वथा अलग कर दिया है।
a. दोनों कथन सही हैं लेकिन कथन 2 कथन 1 की उचित व्याख्या नहीं करता।
b. दोनों कथन सही हैं और कथन 2 कथन 1 की बिल्कुल सही व्याख्या करता है
c. दोनों कथन गलत हैं
d. दोनों कथन अप्रासंगिक हैं।
उत्तर b. दोनों कथन सही हैं और कथन 2 कथन 1 की बिल्कुल सही व्याख्या करता है।
प्रश्न 20. निम्नलिखित में से कौन सी विशेषता उन देशों से सम्बंधित नहीं है जहाँ पर मानव विकास सूचकॉक का उस स्तर पाया जाता है?
a. अनेक देश पूर्व साम्राज्य शक्तियाँ रही हैं तथा इन देशों में सामाजिक विविधता की उचता नहीं है।
b. अधिकतर देश यूरोप में अवस्थित हैं।
c. ये देश औद्योगिकृत पश्चिमी विश्व का प्रतिनिधित्व करते हैं।
d. इन देशों में पूँजी की कमी पाई जाती है।
उत्तर b. इन देशों में पूँजी की कमी पाई जाती है।
प्रश्न 21. निम्नलिखित में से कौन से कारक कुछ देशों में तिर मानव विकास सूचकॉक के लिए उत्तरदायी नहीं है?
a. राजनीतिक उपद्रव
b. गृहयुद्ध के रूप में सामाजिक अस्थिरता
c. अकाल अथवा बीमारियों की अधिक घटनाओं के दौर से गुज़रना
d. विकास के बेहतर विकल्प
उत्तर d. विकास के बेहतर विकल्प