कक्षा 12 - भूगोल
- 1. मानव भूगोल
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 2. विश्व जनसँख्या
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 3. जनसँख्या संघटन
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 4. मानव विकास
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 5. प्राथमिक क्रियाएं
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 6. द्वितीयक क्रियाएँ
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 7. तृतीयक तथा चतुर्थक क्रियाएँ
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 8. परिवहन एवं संचार
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
- 9. अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार
- बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर
प्रश्न 1. – मनुष्य जीवन निम्न में से किस प्रकार परिवहन और संचार पर निर्भर है?
a. अच्छे शैक्षिक अवसर उपलब्ध होते हैं।
b. सरकार को नीति निर्धारण में आसानी
c. उत्पादन केंद्रों और उपभोग केंद्र को जोड़ते हैं।
d. बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलती हैं
उत्तर – c. उत्पादन केंद्रों और उपभोग केंद्र को जोड़ते हैं।
प्रश्न 2. – निम्न में से कौन सा बिंदु परिवहन को उचित रूप से परिभाषित करता है?
a. व्यक्तियों को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सेवा या सुविधा।
b. उत्पादन केन्द्रों से तैयार माल बाज़ार केंद्रों तक वहन करने की सुविधा।
c. व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सुविधा।
d. एक स्थान से दूसरे स्थान को संदेश भेजने की सुविधा
उत्तर – c. व्यक्तियों और वस्तुओं को एक स्थान से दूसरे स्थान तक वहन करने की सुविधा।
प्रश्न 3. – परिवहन और संचार को हम निम्न में से किस के अंतर्गत रखते हैं?
a. सेवा उद्योग
b. द्वितीयक क्रियाकलाप
c. असंगठित उद्योग
d. चतुर्थ सेवाएं
उत्तर – a. सेवा उद्योग
प्रश्न 4. – निम्न में से परिवहन की कौन सी विधा में यात्रियों का वहन नहीं होता?
a. स्थल
b. पाइपलाइन
c. जल
d. वायु
उत्तर – b. पाइपलाइन
प्रश्न 5. – परिवहन की किसी विधा की सार्थकता निम्न में से किस कारक पर निर्भर करती है?
a. परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार पर।
b. परिवहन के अधुनिकरण पर
c. वहन किये गए यात्रियों की संख्या पर
d. परिवहन के सस्ते होने पर
उत्तर – a. परिवहित की जाने वाली वस्तुओं और सेवाओं के प्रकार पर
प्रश्न 6. – संभवतः प्रथम सार्वजनिक रेलमार्ग 1825 में उत्तरी इंग्लैण्ड के निम्र में से किन दो स्थानों के मध्य प्रारंभ हुआ?
a. स्टॉकटन और बर्मिघम के मध्य
b. स्टॉकटन और डर्लिंग्टन के मध्य
c. डर्लिंग्टन और डॉर्टमण्ड के मध्य
d. डर्लिंग्टन और बर्मिघम के मध्य
उत्तर – a. स्टॉकटन और बर्मिघम के मध्य
प्रश्न 7. – निम्न में से किन देशों में आज भी मानव कुलियों और मनुष्य द्वारा खींची जाने वाली गाड़ियों से होने वाले स्थल परिवहन का प्रचलन है?
a. चीन और मलेशिया
b. भारत और अमेरिका
c. चीन और भारत
d. चीन और जापान
उत्तर – c. चीन और भारत
प्रश्न 8. – सर्वाधिक सड़क घनत्व और सबसे अधिक वाहनों की संख्या निम्न में से किस महाद्वीप मे सर्वाधिक है?
a. पश्चिमी यूरोप
b. अफ्रीका
c. ऑस्ट्रेलिया
d. उत्तरी अमेरिका
उत्तर – d. उत्तरी अमेरिका
प्रश्न 9. – कनाडा के एडमंटन को अलास्का के एंकॉरेज से जोड़ने वाले राजमार्ग को निम्न में से किस नाम से जाना जाता है?
a. अलास्का राजमार्ग
b. ट्रांस कनाडियन महामार्ग
c. पान अमेरिकन महामार्ग
d. बिग इंच
उत्तर – a. अलास्का राजमार्ग
प्रश्न 10. – रूस में महामार्गों की तुलना में रेलमार्ग अत्यधिक महत्वपूर्ण है। निम्न में से कौन सा कारक इसके लिए उत्तर्दायी है?
a. विशाल औद्योगिक प्रदेश
b. विस्तृत भौगोलिक क्षेत्रफल
c. विशाल जनसंख्या
d. महामार्गों की संख्या तथा गुणवत्ता में कमी
उत्तर – b. विस्तृत भौगोलिक क्षेत्रफल
प्रश्न 11. – रूस में यूराल के पश्चिम में स्थित औद्योगिक प्रदेश में महामार्गों के आत्यधिक सघन जाल का विकास हुआ है। जिसकी धुरी निम्र में से कहाँ है
a. मॉस्को
b. ब्लाडीवोस्टक
c. यूराल
d. बयंस्क
उत्तर – a. मॉस्को
प्रश्न 12. – भारत का सबसे लम्बा राष्ट्रीय महामार्ग निम्र में से कौन सा है?
a. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 4
b. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 7
c. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 9
d. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 15
उत्तर – b. राष्ट्रीय महामार्ग संख्या 7
प्रश्न 13. – निम्न में से कौन सी सीमावर्ती सड़कों की प्रमुख विशेषता है?
a. नगरीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को देश की राजधानी से जोड़ती है।
b. सैन्य क्षेत्रों को प्रमुख राज्यों की राजधानी से जोड़ती है।
c. प्रायः सभी देशों में गाँव एवं सैन्य शिविरों तक वस्तुओं को पहुँचाने के लिए ऐसी सड़कें पाई जाती हैं।
d. केवल सैनिक इन सड़कों का प्रयोग कर सकते हैं
उत्तर – c. प्रायः सभी देशों में गाँव एवं सैन्य शिविरों तक वस्तुओं को पहुँचाने के लिए ऐसी सड़कें पाई जाती हैं।
प्रश्न 14. – सर्वाधिक विस्तृत रेलमार्ग तंत्र निम्न में से किस महाद्वीप में है?
a. उत्तरी अमेरिका
b. यूरोप
c. दक्षिणी अमेरिका
d. एशिया
उत्तर – a. उत्तरी अमेरिका
प्रश्न 15. – दक्षिणी अमेरिका के निम्र में से किन प्रदेशों में सघन रेलमार्ग है?
a. अर्जेंटाइना के पम्पास तथा ब्राजील के कॉफी उत्पादक प्रदेश
b. महाद्वीप के दक्षिणी भाग में
c. चिली के खनन क्षेत्र
d. दक्षिणी पूर्वी भाग
उत्तर – a. अर्जेंटाइना के पम्पास तथा ब्राजील के कॉफी उत्पादक प्रदेश
प्रश्न 16. – पारमहाद्वीपीय रेलमार्गों का निर्माण निम्र में से किन कारणों पर आधारित है?
a. आर्थिक और राजनीतिक कारण
b. आर्थिक और भौगोलिक कारण
c. विभिन्न देशों में सदभाव तथा भाइचारे के कारण
d. भौगोलिक और राजनीतिक कारण
उत्तर – a. आर्थिक और राजनीतिक कारण
प्रश्न 17. विश्व का सर्वाधिक लम्बा तथा महत्वपूर्ण रेलमार्ग निम्न में से कौन सा है?
a. पार कैनेडियन रेलमार्ग
b. पार साइबेरियन रेलमार्ग
c. संघ और प्रशांत रेलमार्ग
d. ओरिएंट एक्सप्रेस
उत्तर – b. पार साइबेरियन रेलमार्ग
प्रश्न 18. निम्न में से कौन से संघ और प्रशांत मार्ग के अंतिम स्टेशन हैं?
a. सेन फ्रांसिस्को और शिकागो
b. न्यूयार्क और क्लीवलैंड
c. न्यूयार्क और सैन फ्रांसिस्को
d. न्यूयार्क और शिकागो
उत्तर – c. न्यूयार्क और सैन फ्रांसिस्को
प्रश्न 19. पार कैनिडियन रेलमार्ग को जोड़ने वाले अंतिम स्टेशन निम्न में से कौन से है?
a. हैलीफैक्स और वैंकूवर
b. न्यूयॉर्क और सैन फ्रांसिस्को
c. निफैक्स और मॉन्ट्रियन
d. कैलगरी और वैंकूवर
उत्तर – a. हैलीफैक्स और वैंकूवर
प्रश्न 20. निम्न में से किस रेल लाइन के कारण लंदन से इस्ताम्बूल तक लगने वाला यात्रा का समय समुद्री मार्ग की तुलना में बहुत घट गया है?
a. ट्रांस साईबेरियन रेलमार्ग
b. ओरिएंट एक्सप्रेस
c. संघ और प्रशांत रेलमार्ग
d. ट्रांस ऑस्ट्रेलियन रेलमार्ग
उत्तर – b. ओरिएंट एक्सप्रेस
प्रश्न 21. मिस में से कौन सा कारण जल परिवहन के परिप्रेक्ष्य में सही नहीं है?
a. जल का घर्षण स्थल की अपेक्षा कम होने के कारण ये परिवहन सस्ता है।
b. मार्गों का निर्माण करने की आवश्यकता नहीं पड़ती
c. महासागरों के आपस में जुड़े होने के कारण विभिन्न आकार के जहाज़ चल सकते हैं।
d. स्थूल वस्तुओं का परिवहन कठिन है।
उत्तर – d. स्थूल वस्तुओं का परिवहन कठिन है।
प्रश्न 22. विश्व का व्यस्ततम व्यापारिक जलमार्ग जिसे बृहद ट्रंक मार्ग भी कहा जाता है, निम्न में से कौन सा है?
a. भूमध्यसागर – हिंदमहासागरीय समुद्री मार्ग
b. उत्तरी अटलांटिक समुद्री मार्ग
c. उत्तमाशा अटलांटिक समुद्री मार्ग
d. दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग
उत्तर – b. दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग
प्रश्न 23. उत्तरी अटलांटिक मार्ग की तुलना में दक्षिणी अटलांटिक समुद्री मार्ग पर यातायात कम होने का कारण निम्र में से कौन सा है?
a. दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका का सीमित विकास और कम जनसंख्या
b. दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका में संसाधनों की कमी
c. तकनीक का निम्न स्तर
d. अधिकतर जनसंख्या कृषि पर निर्भर
उत्तर – a. दक्षिणी अमेरिका और अफ्रीका का सीमित विकास और कम जनसंख्या
प्रश्न 24. निम्न में से कौन सा समुद्री मार्ग अन्र्न्य मार्गों की अपेक्षा अधिक देशों और लोगों को सेवाएँ प्रदान करता है?
a. भूमध्यसागर-हिंदमहासागरीय समुद्री मार्ग
b. उत्तरी लांटिक समुद्री मार्ग
c. उत्तरी प्रशांत समुद्री मार्ग
d. दक्षिणी प्रशांत समुद्री मार्ग
उत्तर – a. भूमध्यसागर-हिंदमहासागरीय समुद्री मार्ग
प्रश्न 25. निम्न में से कौन सा पत्तन दक्षिणी प्रशांत समुद्री मार्ग पर स्थित महत्वपूर्ण पत्तन है?
a. सिंगापुर
b. होनोलुलू
c. हाँगकांग
d. शंघाई
उत्तर – b. होनोलुलू
प्रश्न 26. निम्न में से कौन सा परिवहन अगम्य क्षेत्रों तक पहुँचने का एक मात्र साधन है
a. सड़क परिवहन
b. रेल परिवहन
c. जल परिवहन
d. वायु परिवहन
उत्तर – d. वायु परिवहन
प्रश्न 27. निम्न में से कौन सा क्षेत्र विश्व में सबसे अधिक वायुमार्गों का प्रयोग करता है?
a. संयुक्त राज्य अमेरिका
b. पश्चिमी यूरोप
c. रूस का एशियाई भाग
d. दक्षिण पूर्वी एशिया
उत्तर – a. संयुक्त राज्य अमेरिका
प्रश्न 28. निम्न में से कौन सा क्षेत्र वायु सेवाओं के अभाव वाला क्षेत्र नहीं है?
a. अफ्रीका
b. रूस के एशियाई भाग
c. दक्षिण अमेरिका
d. पश्चिमी यूरोप
उत्तर – d. पश्चिमी यूरोप
प्रश्न 29. विकास शील देशों में उपग्रहों द्वारा संभव बनाया गया मिस्र में से किसका प्रयोग ग्रामीण संपर्क के लिए महत्वपूर्ण है?
a. इंटरनेट
b. सेलफोन
c. टेलीफोन
d. टेलीग्राफ
उत्तर – b. सेलफोन
प्रश्न 30. निम्न में से संचार की कौन सी विधा आज भी सर्वाधिक प्रयोग की जाती है?
a. टेलीफोन
b. मोबाईल
c. पत्राचार
d. टेलीफ
उत्तर – a. टेलीफोन