Class 12th Political Science भाग-2 Chapter 1 Important Question Answer 1 Marks राष्ट्र-निर्माण की चुनौतियाँ
प्रश्न 1. 1947 में भारत के विभाजन के समय कौन-से दो प्रान्तों को धर्म के आधार पर बाँटा गया था ?
अथवा
भारत के किन दो प्रांतों का बँटवारा 1947 में विभाजन की सबसे बड़ी त्रासदी का कारण बना ?
उत्तर : पंजाब और बंगाल।
प्रश्न 2. भारत का संविधान कब बनकर तैया हो गया तथा संविधान सभा के सदस्यों द्वारा हस्ताक्षर किए गए ? इसे कब लागू किया गया ?
उत्तर : 24 नवंबर, 1949 को संविधान बनाकर तैयार हो गया था। संविधान सभा के सभी सदस्यों सहित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद ने अपने हस्ताक्षर करके इसे 26 जनवरी, 1950 को लागू किया।
प्रश्न 3. भारत के प्रथम गृहमंत्री कौन थे ?
उत्तर : सरदार पटेल।
प्रश्न 4. भारत की आजादी के समय किन दो रजवाड़ों ने भारत अथवा पाकिस्तान के साथ मिलने से इन्कार कर दिया ?
उत्तर : त्रावणकोर और हैदराबाद।
प्रश्न 5. मुस्लिम लीग ने ‘द्वि-राष्ट्र सिद्धांत’ का प्रतिपादन क्यों किया ?
उत्तर : मुस्लिम लीग द्वारा हिंदुओं के लिए हिन्दुस्तान तथा मुसलमानों के लिए पाकिस्तान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन किया ।
प्रश्न 6. आजादी के बाद भारत के सामने पहली चुनौती क्या थी ?
उत्तर : आजादी के बाद भारत के सामने पहली चुनौती देश को एकता के सूत्र में बाँधने की थी ।
प्रश्न 7. स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर जनरल कौन थे? उन्होंने 1959 में किस पार्टी की स्थापना की?
उत्तर : स्वतंत्र भारत के पहले भारतीय गवर्नर-जनरल सी. राजगोपालाचारी थे। उन्होंने 1959 में स्वतंत्र पार्टी की स्थापना की।
प्रश्न 8. 1953 के राज्य पुनर्गठन आयोग द्वारा की गई मुख्य सिफारिश का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर : राज्य पुनर्गठन आयोग की मुख्य सिफारिश थी कि राज्यों की सीमाओं का निर्धारण वहाँ की प्रचलित भाषा के आधार पर होना चाहिए ।
प्रश्न 9. रजवाड़ों के शासकों को भारतीय संघ में शामिल होने के लिए मनाने-समझाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाने वाले नेता का नाम लिखिए।
उत्तर : सरदार वल्लभ भाई पटेल |
प्रश्न 10. स्वतंत्रता आंदोलन के उस नेता का नाम लिखिए जिसको “सीमांत गाँधी” भी कहा जाता है।
उत्तर : खान अब्दुल गफ्फार खाँ ।
प्रश्न 11. क्या भाषा राज्य के बँटवारे का एकल आधार थी ?
उत्तर : नहीं, भाषा राज्य के बँटवारे का एकल आधार नहीं थी। क्षेत्रीय संस्कृति, क्षेत्रीय असंतुलन के आधार पर भी झारखंड, छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड राज्य बनाए गए हैं।
प्रश्न 12. जिन्ना ने द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन क्यों किया ?
उत्तर : जिन्ना ने हिन्दुओं के लिए हिन्दुस्तान तथा मुसलमानों के लिए पाकिस्तान के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का प्रतिपादन किया।
प्रश्न 13. भारत के चुनाव आयोग का प्रथम मुख्य चुनाव आयुक्त कौन था ?
उत्तर : भारत के चुनाव आयोग के प्रथम चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन थे।
प्रश्न 14. 1953 में भारत सरकार ने किस आयोग का गठन किया और क्यों ?
उत्तर : 1. 1953 में भारत सरकार ने राज्य पुनर्गठन आयोग बनाया। 2. इस आयोग का काम राज्यों के सीमांकन के मसले को देखना था।
प्रश्न 15. 1947 में भारत के विभाजन के पीछे कौन-सा सिद्धांत था ?
उत्तर : द्वि-राष्ट्र सिद्धांत (Two Nations Theory)।
प्रश्न 16. पश्चिमोत्तर सीमा प्रांत (एन.डब्ल्यू.एफ.पी.) के उस नेता का नाम लिखिए जो द्वि-राष्ट्र सिद्धांत का विरोधी था।
उत्तर : खान अब्दुल गफ्फार खान ।
प्रश्न 17. “द्वि-राष्ट्र सिद्धांत” का क्या नतीजा निकलकर आय।
उत्तर : भारत का विभाजन करके उसके दो राष्ट्र बनाए गए जिन्हें भारत तथा पाकिस्तान नाम दिया गया।