Class 12th Political Science भाग-2 Chapter 4 Important Question Answer 2 Marks भारत के विदेश संबंध
प्रश्न 1. शिमला समझौता क्या था? इस पर किस-किस ने हस्ताक्षर किए ?
उत्तर : 1. 1971 के दिसंबर में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध के उपरांत शिमला (हिमाचल प्रदेश) में 3 जुलाई, 1972 को भारत की प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी और पाकिस्तान के नेता जुल्फिकार अली भुट्टो के बीच एक समझौता हुआ। इसमें दोनों देशों के बीच शांति की बहाली हुई। यह शिमला समझौता कहलाया।
2. इंदिरा गाँधी तथा जुल्फिकार अली भुट्टो ने इस पर हस्ताक्षर किए थे।
प्रश्न 2. भारतीय विदेश नीति के किन्हीं दो सिद्धांतों का उल्लेख कीजिए ।
उत्तर : 1. गुटनिरपेक्षता, 2. निरस्त्रीकरण, 3. पंचशील, 4. अन्तर्राष्ट्रीय संगठन जैसे कि संयुक्त राष्ट्र संघ को पूर्ण निष्ठा के साथ सहयोग देना। 5. अन्तर्राष्ट्रीय सामान्य समस्याओं के समाधान के लिए अपने राष्ट्र हितों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण सहयोग देना। 6. अपने पड़ोसी देशों के साथ विशेषकर अच्छे सम्बन्ध बनाये रखने के साथ विश्व की सभी प्रमुख शक्तियों से भी अच्छे सम्बन्ध बनाये। रखना।
प्रश्न 3. नेहरू युग में, हमारे देश के कुछ राजनीतिक दल तथा समूह ऐसा क्यों मानते थे कि भारत की मित्रता अमरीका के नेतृत्व वाले गुट के साथ अधिक होनी चाहिए?
उत्तर : भारत को अमरीकी खेमे के साथ ज्यादा नजदीकी बढ़ानी चाहिए, क्योंकि इस खेमे की प्रतिष्ठा लोकतंत्र के हिमायती के रूप में थी। इस धारा पर सोचने वालों में डा० भीमराव अंबेडकर भी शामिल थे। साम्यवाद की विरोधी कुछ राजनीतिक पार्टियाँ भी चाहती थी कि भारत अपनी विदेश नीति अमरीका के पक्ष में बनाए ।
प्रश्न 4. भारत द्वारा परमाणु ऊर्जा बनाने के पीछे क्या उद्देश्य है ?
उत्तर : भारत द्वारा परमाणु ऊर्जा बनाने के पीछे निम्न उद्देश्य है: (अ) वह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी को बता सकें कि उसके पास सैन्य उद्देश्यों के लिए अणुशक्ति को प्रयोग में लाने की क्षमता है। (आ) दूसरी ओर उसका पड़ोसी चीन पहले से ही परमाणु शक्ति संपन्न है। अत: इसमें संतुलन लाना जरूरी था।
प्रश्न 5. भारत ने एक परमाणु शक्ति बनने का निर्णय क्यों लिया?
उत्तर : भारत ने एक परमाणु शक्ति बनने का निर्णय इसलिए लिया क्योंकि वह अंतर्राष्ट्रीय बिरादरी को बता सके कि उसके पास सैन्य उद्देश्यों के लिए अणुशक्ति को प्रयोग में लाने की क्षमता है। दूसरी ओर उसका पड़ोसी चीन पहले से ही परमाणु शक्ति संपन्न है। अतः इसमें संतुलन लाना जरूरी था।
प्रश्न 6. भारत के साम्यवादी दल के विभाजन के पश्चात् बने सोवियत समर्थक तथा चीन समर्थक साम्यवादी दलों के नाम लिखिए।
उत्तर : 1. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) सी.पी. आई. (एम.) -माकपा।
2.भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा)।
प्रश्न 7. विदेश नीति से क्या अभिप्राय है?
उत्तर : विदेश नीति से अभिप्राय (Meaning of the foreign Policy) : प्रत्येक देश दूसरे देश के साथ सम्बन्धों की स्थापना में एक विशेष प्रकार की नीति का प्रयोग करता है जिसे विदेश नीति कहा जाता है।
प्रश्न 8. दलाई लामा ने भारत में कब प्रवेश किया? उनके भारत में शरण लेने के अनुरोध को किसने स्वीकृति प्रदान की ?
उत्तर : 1. दलाई लामा ने 1959 में भारत में प्रवेश किया था।
2.भारत सरकार ने दलाई लामा के भारत में शरण लेने के अनुरोध को स्वीकृति प्रदान की थी।
प्रश्न 9. दलाई लामा ने तिब्बत क्यों छोड़ा तथा भारत में शरण क्यों ली?
उत्तर : (i) 1958 में तिब्बत में चीन के कब्जे के खिलाफ शस्त्र विद्रोह हुआ। हालात खराब देखते हुए दलाई लामा 1959 में भारत आए।
(ii) भारत आने पर दलाई लामा ने शरण माँगी, जिसे भारत सरकार ने स्वीकार कर लिया।
प्रश्न 10. भारत व पाकिस्तान के अच्छे संबंध न होने का कारण बताओ।
उत्तर : भारत व पाकिस्तान के अच्छे संबंध न होने का एक प्रमुख कारण कश्मीर समस्या है। पाकिस्तान पिछले कुछ वर्षों से कश्मीर के आतंकवादियों की सभी तरह से सहायता कर रहा है।