1. ईंट मनके और अस्थियाँ
1. आरंभ 2. निर्वाह के तरीके 3. मोहनजोदड़ो 4. सामाजिक विभिन्नताओं का अवलोकन 5. शिल्प उत्पादन के विषय में जानकारी 6. माल प्राप्त करने सम्बन्धी नीतियाँ 7. मुहरें लिपि तथा बाट 8. प्राचीन सभ्यता 9. सभ्यता का अंत 10. हड़प्पा सभ्यता की खोज 11. अतीत को जोड़कर पूरा करने की समस्याएं मानचित्र बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 1 अंकीय प्रश्न उत्तर 2 अंकीय प्रश्न उत्तर2. राजा किसान और नगर
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर3. बंधुत्व जाति और वर्ग
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर4. विचारक विश्वास और इमारतें
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 1 बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर 26. भक्ति सूफी और परम्पराएँ
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर7. एक साम्राज्य की राजधानी विजयनगर
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर8. उपनिवेशवाद और देहात
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर10. उपनिवेशवाद और देहात
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर11. विद्रोह और राज
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर13. महात्मा गाँधी और आन्दोलन
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तर15. संविधान का निर्माण
बहुविकल्पीय प्रश्न उत्तरशासक और इतिवृत > मुग़ल शासक और साम्राज्य
स्त्रोत - क्रोनिकल्स (इतिवृत/इतिहास)
- नियुक्त शासक होने की दृष्टि के प्रसार प्रचार का तरीका
- दरबारी इतिहासकारों को विवरण लेखन का कार्य सौंपा गया
- बादशाह के समय की घटनाओं का लेखा जोखा दिया गया
- शासन में मदद के लिए ढेरों जानकारियां इक्कट्ठा की गयीं
- घटनाओं का अनवरत कालानुक्रमिक विवरण
- अपरिहार्य स्त्रोत
- तथ्यात्मक सूचनाओं का खजाना
- मूल-पाठों का उद्देश्य – उन आशयों को संप्रेषित करना था जिन्हें मुग़ल शासक अपने क्षेत्र में लागू करना चाहते थे
- इनसे झलक मिलती है – कैसे शाही विचारधाराएँ रची और प्रचारित की जाती थीं.
मुग़ल शासक और साम्राज्य
- मुग़ल और तैमूर नाम
- पहला तैमूर शासक बाबर चंगेज खान का सम्बन्धी था
- 16वीं शताब्दी में यूरोपियों ने शासकों का वर्णन करने के लिए मुग़ल शब्द का प्रयोग किया |
- रडयार्ड किपलिंग की पुस्तक में युवा नायक मोगली
ज़हीरुद्दीन मुहम्मद उर्फ बाबर की उपलब्धियां
- महज़ 12 वर्ष की आयु में फ़रगना घाटी का शासक बन गया।
- बाबर कुषाणों के बाद ऐसा पहला शासक हुआ जिसने काबुल एवं कंधार को अपने पूर्ण नियंत्रण में रख सका।
- भारत में अफ़ग़ान एवं राजपूत शक्ति को समाप्त कर ‘मुगल साम्राज्य’ की स्थापना की, जो लगभग 330 सालों तक चलता रहा।
- हिंदुस्तान में पहली बार तुलगमा युद्ध नीति का प्रयोग बाबर ने किया।
- हिंदुस्तान में पहली बार तोपखाने का प्रयोग बाबर ने किया
- सड़कों की माप के लिए बाबर ने ‘गज़-ए-बाबरी’ के प्रयोग का शुभारम्भ किया।

नसीरुद्दीन हुमायूँ (1530-40, 1555-56)
हुमायूँ एक मुगल शासक था। प्रथम मुग़ल सम्राट बाबर का पुत्र नसीरुद्दीन हुमायूँ था। यद्यपि उन के पास साम्राज्य बहुत साल तक नही रहा, पर मुग़ल साम्राज्य की नींव में हुमायूँ का योगदान है।
- जन्म की तारीख और समय: 6 मार्च 1508, काबुल, अफ़ग़ानिस्तान
- मृत्यु की जगह और तारीख: 27 जनवरी 1556, दिल्ली
- दफ़नाने की जगह: हुमायूँ का मकबरा, नई दिल्ली
- बच्चे: अकबर, बख्शी बानो बेगम, ज़्यादा
- पत्नी: माह चुचक बेगम (विवा. 1546), हमीदा बानो बेगम (विवा. 1541–1556), बेगा बेगम (विवा. 1527–1556)
- माता-पिता: बाबर, महम बेगम
- भाई: कामरान मिर्ज़ा, गुलबदन बेगम, ज़्यादा
जलालुद्दीन अकबर (1556-1605)
- साम्राज्य का विस्तार, सुदृढीकरण किया
- हिन्दुकुश पर्वत तक सीमाओं का विस्तार किया
- सफाविओं और उज्बेकों की विस्तारवादी योजनाओं पर लगाम लगाया
जहाँगीर (1605-27)
- शाह जहाँ पाँचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। किन्तु इतिहास में उनका नाम केवल इस कारण नहीं लिया जाता। शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेग़म मुमताज़ बेगम के लिए विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया।
- जन्म की तारीख और समय: 5 जनवरी 1592, लाहौर, पाकिस्तान
- मृत्यु की जगह और तारीख: 22 जनवरी 1666, आगरा फोर्ट, आगरा
- दफ़नाने की जगह: ताज महल, आगरा
- पत्नी: इज़्ज़-उन-निस्सा (विवा. 1617–1666), ज़्यादा
बच्चे: औरंगज़ेब, जहाँनारा बेग़म, दारा सिकोह, ज़्यादा - दादा या नाना: अकबर, मरियम उज़-ज़मानी, मारवाड़ के उदय सिंह,
शाहजहाँ (1628-58)
- शाह जहाँ पाँचवे मुग़ल शहंशाह था। शाह जहाँ अपनी न्यायप्रियता और वैभवविलास के कारण अपने काल में बड़े लोकप्रिय रहे। किन्तु इतिहास में उनका नाम केवल इस कारण नहीं लिया जाता। शाहजहाँ का नाम एक ऐसे आशिक के तौर पर लिया जाता है जिसने अपनी बेग़म मुमताज़ बेगम के लिए विश्व की सबसे ख़ूबसूरत इमारत ताज महल बनाने का यत्न किया।
- जन्म की तारीख और समय: 5 जनवरी 1592, लाहौर, पाकिस्तान
- मृत्यु की जगह और तारीख: 22 जनवरी 1666, आगरा फोर्ट, आगरा
- दफ़नाने की जगह: ताज महल, आगरा
- पत्नी: इज़्ज़-उन-निस्सा (विवा. 1617–1666), ज़्यादा
- बच्चे: औरंगज़ेब, जहाँनारा बेग़म, दारा सिकोह, ज़्यादा
दादा या नाना: अकबर, मरियम उज़-ज़मानी, मारवाड़ के उदय सिंह,
औरंगजेब (1658-1707)
- मुहिउद्दीन मोहम्मद, जिन्हें आम तौर पर औरंगज़ेब या आलमगीर के नाम से जाना जाता था, भारत पर राज करने वाला छठा मुग़ल शासक था। उसका शासन 1658 से लेकर 1707 में उनकी मृत्यु तक चला। औरंगज़ेब ने भारतीय उपमहाद्वीप पर आधी सदी के लगभग समय तक राज किया। वो अकबर के बाद सबसे अधिक समय तक शासन करने वाला मुग़ल शासक था।
- जन्म की तारीख और समय: 3 नवंबर 1618, दाहोद
- मृत्यु की जगह और तारीख: 3 मार्च 1707, भिंगर, अहमदनगर
- दफ़नाने की जगह: टॉम्ब ऑफ़ मुघल एम्पेरोर औरंगज़ेब आलमगीर, खुल्दाबाद
- बच्चे: बहादुर शाह प्रथम, मुहम्मद अकबर, ज़्यादा
- पत्नी: नवाब बाई (विवा. 1638–1691), ज़्यादा
- किताबें: फ़तवा-ए-आलमगीरी
- माता-पिता: शाह जहाँ, मुमताज़ महल
औरंगजेब की मृत्यु के बाद
प्रश्न 1. – हड़प्पा सभ्यता की खोज कब हुई ?
a. 1921 में
b. 1921 में
c. 1933 में
d. 1942 में
उत्तर – 1921
प्रश्न 2. – हड़प्पाई लिपि को रहस्यमय क्यों कहा गया है?
निम्नलिखित विकल्पों में से सही कारण का चयन कीजिए :
a. यह मित्र को चित्रात्मक लिपि से मेल खाती है।
b. इसमें चिह्नों की संख्या कहीं अधिक है, 600 से 1000 के बीच।
c. यह बाई से दाई ओर लिखी गई थी।
d. इसकी लिखाई आज तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
उत्तर – (d) इसकी लिखाई आज तक पढ़ी नहीं जा सकी है।
प्रश्न 3. – हड़प्पा सभ्यता का अन्य नाम………………….. है
a. वैदिक सभ्यता
b. आर्य सभ्यता
c. सिंधु घाटी की सभ्यता
d. उपरोक्त सभी।
उत्तर – (c) सिंधु घाटी की सभ्यता
प्रश्न 4. – निम्न में से कौन-सा जानवर हड़प्पा सभ्यता (हड़प्पाई लोगों )का पालतू जानवर नहीं था
a. सूअर
b. गाय
c. भेड़/बकरी
d. भैंस
उत्तर – (b) गाय
प्रश्न 5. – हड़प्पा स्थलों से निम्न प्रजाति के पशु की हड्डियाँ मिली हैं
a. हिरण
b. वराह अथवा जंगली सूअर
c. घड़ियाल
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 6. – हड़प्पा सभ्यता से जुड़ा हरियाणा का स्थल है
a. शोधाई
b. कालीबंगन
c. लोथल
d. बनवाली
उत्तर – (d) बनावली
प्रश्न 7. – शोर्तुधई नामक हड़प्पा स्थल किस देश में है?
a. भारत
b. पाकिस्तान
c. अफगानिस्तान
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – अफगानिस्तान
प्रश्न 8. –गुजरात के किस हड़प्पा स्थल पर जलाशय मिले हैं?
a. आमरी
b. धौलावीरा
c. कालीबंगन
d. लोथल
उत्तर – धौलावीरा
प्रश्न 9. – विशाल स्नानागार किस हड़प्पा स्थल के दुर्ग पर मिला है?
a. कालीबंगन
b. धौलावीरा
c. हड़प्पा
d. मोहनजोदड़ो
उत्तर – (d) मोहनजोदड़ो
प्रश्न 10. – मिस्त्र के विशाल पिरामिड क्या थे?
a. अनाज गोदाम
b. राजकीय संग्रहालय
c. राजकीय शवाधान
d. सामान्य शवाधान
उत्तर – (c) राजकीय शवाधान
प्रश्न 11.फयॉन्य से बने लघुपात्र निम्न में से किस हड़प्पा स्थल से नहीं मिले है?
a. कालीबंगन
b. हड़प्पा
c. मोहनजोदड़ो
d. इनमें से कोई नही
उत्तर – (a) कालीबंगन
प्रश्न 12.हड़प्पा सभ्यता में मनके बनाने के लिए किस पत्थर का प्रयोग होता था?
a. नैस्पर
b. स्फटिक
c. कार्निलियन
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – उपरोक्त सभी
प्रश्न 13.निम्न हड़प्पा स्थल से मनकों में छेद करने के विशेष उपकरण मिले हैं-
a. लोथल
b. चन्हुदड़ो
c. धौलावीरा
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – (d.) उपरोक्त सभी
प्रश्न 14. हड़प्पावासी सोना कहाँ से प्राप्त करते थे?
a. छोटानागपुर पठार से
b. हिमालय क्षेत्र से
c. दक्षिणी भारत से
d. मध्य भारत से
उत्तर – (c.) दक्षिणी भारत से
प्रश्न 15. हड़प्पावासियों के लिए कौन-सा स्थान ताँबे का स्त्रोत था?
a. खेतड़ी राजस्थान
b. आंध्र प्रदेश
c. कोलार-कर्नाटक
d. कलूर-कर्नाटक
उत्तर – खेतड़ी-राजस्थान
प्रश्न 16. हड़प्पा सभ्यता के निम्न में से किस प्राचीन सभ्यता से व्यापारिक संबंध थे?
a. मैसोपोटामिया की सभ्यता
b. चीन की सभ्यता
c. आर्य सभ्यता
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – (a) मैसोपोटामिया की सभ्यता
प्रश्न 17. हड़प्पा लिपि में चिह्नों की लगभग संख्या हैं
a. 250 से 300
b. 26
c. 375 से 400
d. 200
उत्तर – (c) 375 से 400
प्रश्न 18. हड़प्पा लिपि लिखी जाती थी-
a. दाएँ से बाएँ
b. बाएँ से दाएँ
c. नीचे से ऊपर
d.ऊपर से नीचे
उत्तर – (a) दाएँ से बाएँ
प्रश्न 19. हड़प्पा सभ्यता के बाटों का आकार कैसा था?
a. शंक्वाकार
b. घनाकार
c. गोल
d.आयताकार
उत्तर – (b) घनाकार
प्रश्न 20. हड़प्पा सभ्यता के बाटों के ऊपरी मानदंड निम्न प्रणाली का अनुसरण करते थे
a. त्रिआधारी
b. द्विआधारी
c. दशमलव प्रणाली
d.पष्ठक प्रणाली
उत्तर – (c) दशमलव प्रणाली
प्रश्न 21. हड़प्पा सभ्यता का पुरास्थल नहीं है
a. बनावाली
b. धौलावीरा
c. कालीबंगन
d. इनमें से कोई नहीं
उत्तर – (d) इनमें से कोई नहीं
प्रश्न 22. हड़प्पा बस्तियों के पतन का कारण माना जाता है
a. अत्यधिक बाढ़
b. वनों की कटाई
c. जलवायु परिवर्तन
d. उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 23. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के पहले डायरेक्टर जनरल कौन थे?
a. प्रिंसेप
b. कनिंघम
c. व्हीलर
d. जॉन मार्शल।
उत्तर – (b) कनिंघम
प्रश्न 24. सिंधु घाटी में एक नवीन सभ्यता की खोज की घोषणा की गई
a. 1924 ई.
b. 1902 ई.
c. 1928 ई.
d. 1920ई.
उत्तर – 1924 ई०
प्रश्न 25. सिंधु घाटी अथवा हड़प्पा सभ्यता की खोज में किस बात ने सबसे अधिक सहायता पहुँचाई थी?
a. मुहरों पर उत्कीर्णित एक विशेष लिपि के चिह्न
b. मुहरों पर सामान्य रूप से बने जानवरों के चित्र
c. सेलखड़ी की हड़प्पाकालीन मुहरें
d.उपरोक्त सभी
उत्तर – (d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 26. निम्न में से किसकी पूजा हड़प्पा सभ्यता में नहीं होती थी ?
a. इंद्र
b. आद्य शिव
c. प्रकृति
d. मातृदेवी
उत्तर – (a) इंद्र
प्रश्न 27. मोहनजोदड़ों और हड़प्पा सभ्यता खोजी गई
a. 1918-1920
b. 1921-1922
c. 1922-1924
d. 1929-1926
उत्तर – (b) 1921 1922
प्रश्न 28. हड़प्पा शहरों की सबसे अनोखी विशिष्टता है
a. चाक पर किए गए काम
b. शिल्प उत्पादन
c. भोजन पकाने की तकनीक
d. नियोजित जल निकास प्रणाली
उत्तर – (d) नियोजित जल निकास प्रणाली
प्रश्न 29. मोहनजोदड़ो में कुओं की कुल संख्या कितनी थी
a. लगभग 700
b.लगभग 800
c. लगभग 900
d. लगभग 950
उत्तर – (a) लगभग 700
प्रश्न 30. विशाल स्नानागार का आकार क्या था?
a. गोल
b. आयताकार
c. चौकोर
d. त्रिभुजाकार
उत्तर- आयताकार
प्रश्न 31. हड़प्पा सभ्यता की शिल्प ज्ञान का एक महत्त्वपूर्ण केंद्र था-
a. लोथल
b. कालीबंगन
c. हड़प्पा
d. चन्हुदड़ो
उत्तर- (d) चन्हुदड़ो
प्रश्न 32. ताँबा का आयात कहाँ से किया जाता था?
a. अमेरिका
b. मेसोपोटामिया
c. ओमान
d. यूरोप
उत्तर- (c) ओमान
प्रश्न 33. हड़प्पा संस्कृति की सर्वोत्तम कलाकृतियाँ है उसकी
a. मूर्तियाँ
b. मनके
c. मुहरे
d. बाट
उत्तर- (c) मुहरे
प्रश्न 34. हड़प्पा लिपि
a. वर्णात्मक है
b. चित्र लेखात्मक है
c. चित्र लेखात्मक नहीं है
d. ऊपर से नीचे की ओर है।
उत्तर- (b) चित्र लेखात्मक है।
प्रश्न 35. निम्नलिखित में से कौन हड़प्पा सभ्यता का एक नियोजित शहरी केंद्र था?
a. पटना
b. वेसलि
c. मोहनजोदड़ो
d. पेशावर
उत्तर- (c) मोहनजोदड़ो
प्रश्न 36. हड़प्पाई लिपि का सबसे पुराना नमूना कब मिला?
a. 1853
b. 1854
c. 1857
d. 1957
उत्तर- (a) 1853
प्रश्न 37. शंस से बनी वस्तुओं के लिए प्रसिद्ध थे-
a. बालाकोट
b. कटक
c. पाटलिपुत्र
d. वेसलि
उत्तर- (a) बालाकोट
प्रश्न 38. मनको के निर्माण में प्रयुक्त होने वाली वस्तु थी
a. क्वार्ज
b. जैस्पर और कार्नीलियन
c. सेलखड़ी
d. उपरोक्त सभी
उत्तर- (d) उपरोक्त सभी
प्रश्न 39.मोहनजोदड़ो में सबसे विशाल इमारत कौन-सी है?
a. दुर्ग
b. अनाज रखने का कोठार
c. स्नानागार`
d. इनमें से कोई नहीं।
उत्तर- (b) अनाज रखने का कोठार
प्रश्न 40. कपास पैदा करने का श्रेय सबसे पहले किसको जाता है?
a. सिन्धु सभ्यता के लोगों को
b. वैदिक लोगों को
c. आधुनिक वैदिक काल के लोगों को
d. मेसोपोटामिया के लोगों को।
उत्तर- (a) सिन्धु सभ्यता के लोगों को।